AchhiAdvice.Com

The Best Blogging Website for Help, General Knowledge, Thoughts, Inpsire Thinking, Important Information & Motivational Ideas To Change Yourself

Festival

होली पर निबंध 300 शब्दों में – Holi Essay 300 Words Mein

Holi Essay 300 Words Mein

300 शब्दों में होली पर निबंध

होली रंगो का त्योहार है, जो की हर साल बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, जिसे बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप मे इस त्योहार को मनाते है, तो इस आर्टिकल मे होली के पर्व पर निबंध लिखने के लिए होली पर निबंध 300 शब्दों में जानेगे, जो की छात्रो को अपने क्लास मे अगर Holi Essay in Hindi 300 Words लिखने को दिया जाता है, तो इस आर्टिकल की मदद से 300 शब्दों में होली पर निबंध लिख सकते है, बाकी और लोगो के लिए इस Holi Nibandh 300 Words Mein के जरिये होली के बारे मे जानकारी भी मिलेगी, तो चलिये होली पर 300 शब्दों में निबंध को अब शुरू करते है।

होली पर निबंध 300 शब्दों मे

Holi Essay in Hindi 300 Words

Holi Essay 300 Words Meinहोली रंगो का त्योहार है, जो की अपने साथ लोगो के लिए ढेर सारी खुशिया लाता है, यह पर्व हिन्दी महीने फाल्गुन मे मनाया जाता है, जो की हिन्दू धर्म का बहुत बड़ा त्योहार है, इस दिन लोग एक दूसरे के ऊपर रंग फेकते है, गुलाल लगाते है और एक दूसरे को गले मिलकर होली की बधाई देते है, जो की वास्तव मे यह त्योहार लोगो के रंगो के जरिये आपस मे जोड़ देता है, यानि यह होली का पर्व लोगो को अपने पुराने मतभेदो को भूलकर आपस मे जोड़ने का संदेश देता है।

होली का त्योहार बहुत ही पुराने समय से मनाया है, जिसके पीछे धार्मिक मान्यता है की प्राचीन समय मे हिरण्यकश्यप नामक एक क्रूर दैत्य राजा था, जो की ईश्वर को अपना दुश्मन मानता था, जिसने अपनी प्रजा मे वह ईश्वर की पुजा को बंद करा दिया था, और ईश्वर को मानने वालों के ऊपर तरह तरह अत्याचार करता था, लेकिन हिरण्यकश्यप के खुद का पुत्र प्रहलाद जो की बहुत बड़े ईश्वर के भक्त थे, तो यह जानकर हिरण्यकश्यप ने प्रहलाद को जान से मारने की कई बार कोशिश किया, लेकिन भक्त प्रहलाद ईश्वर के कृपा से हर बार बच जाते थे,

तो एक दिन प्रहलाद को मारने के लिए उनकी बुआ होलिका प्रहलाद को लेकर अग्नि मे बैठ गयी, लेकिन अग्नि मे होलिका जल गयी और भक्त प्रहलाद बाल बाल बच गए, इस तरह एक दिन हिरण्यकश्यप भी मारा गया और इस प्रकार बुराई पर अच्छाई की जीत हुई, और तब से होलिका दहन और होली का त्योहार मनाने का प्रचलन शुरू हुआ।

Holi Essay in Hindi 300 Wordsहोली हर भारतीय बहुत ही धूमधाम से मनाते है, होली के पहले बाजारो मे रंगो, पिचकारियों और तरह तरह मिठाईयो से सज जाता है, जिससे लोग होली मनाने के लिए बाजारो से खूब ख़रीदारी भी करते है, और होली के दिन शाम को नए कपड़े भी पहनते है। और खुशियो के साथ एक दूसरे को अबीर लगाते है और एक दूसरे को पकवान जैसे गुझिया पापड़ खिलाते है, और इस त्योहार की खुशिया एक दूसरे से बाटते है।

होली का महत्व हर भारतीय के लिए बहुत ही मायने रखता है, यह एक ऐसा त्योहार है, जिसका लोग पूरे साल इंतजार करते है, क्यूकी यह त्योहार धार्मिक, सामाजिक एकता का त्योहार है, जो की लोगो को आपसे मे जोड़ने का कार्य करता है।

होली का त्योहार मनाने लिए लोग होली के दिन पहले होलिका जलाते है, फिर अगले दिन सुबह से ही पानी मे रंग घोलते है, और जगह जगह इकट्ठा होकर एक दूसरे के ऊपर रंग डालते है, मस्ती करते है और डीजे के सॉन्ग पर डांस भी करते है, जिससे पूरा माहौल बहुत ही खुशनुमा बन जाता है, हर चारो तरफ बस रंग ही रंग दिखाई देता है। जो की लोगो को यह त्योहार आपस मे प्रेम और भाईचारा का संदेश देता है।

निष्कर्ष:

तो देखा जाय तो होली बहुत ही खुशियो का त्योहार है, जो की सभी लोगो को आपस मे जोड़ने का कार्य करता है, एक तरह जहा लोग मस्ती करना नही भूलते तो दूसरी तरह सभी लोग इस दिन अपने परिवार, दोस्तो और रिस्तेदारों के साथ मिलजुलकर इस त्योहार को बहुत ही धूमधाम से मनाते है। जो की भारतीय संस्कृति का एक अनुपम रूप भी दिखाता है।

तो आप सभी को यह आर्टिकल होली पर निबंध 300 शब्दों में – Holi Essay 300 Words Mein कैसा लगा, कमेंट बॉक्स मे जरूर बताए और इसे लोगो के साथ शेयर भी जरूर करे।

होली के इन आर्टिकल को भी पढे :- 

शेयर करे

1 COMMENTS

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *