हमारे जीवन मे डॉक्टर की अहम भूमिका होती है, जिस कारण से डाक्टरों को विशेष सम्मान का दर्जा दिया जाता है, तो इस पोस्ट डॉक्टर पर निबंध | Essay on Doctor in Hindi के जरिये जानेगे की डॉक्टर का हमारे जीवन मे क्या महत्व है? डॉक्टरो की क्या उपयोगिता है | Doctor Importance in our life और साथ मे यह भी जानेगे की डॉक्टर का कर्तव्य क्या है? उनके कार्यो को देखते हुए अच्छे डॉक्टर के गुण, डॉक्टर के कार्य क्या है, और यह भी जानेगे की किस प्रकार डॉक्टर एक समाजसेवक होता है, जो की पैसे नही बल्कि इंसानियत के लिए कार्य करता है, तो चलिये डॉक्टर पर निबंध को अब शुरू करते है। Essay on Doctor in Hindi.
डॉक्टर पर निबंध
Essay on Doctor in Hindi
जब हम बीमार होते है, या अपने आस पास कोई दुर्घटना मे घायल होता है, या किसी को कोई शारीरिक या मानसिक बीमारी लगती है, तो ऐसे मे हमे सबसे पहले डॉक्टर की याद आती है, जो की डॉक्टर इन सारी परेशानियों, बीमारियो के खिलाफ लड़ता है, और इंसान को फिर से स्वस्थ्य जीवन देने मे अहम भूमिका निभाता है, जिस कारण से डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया गया है, जो की लोगो को बीमारियो से बचाता है, जिस कारण से हमारे जीवन में डॉक्टर का महत्व बहुत अधिक होता है।
डॉक्टर हमारे समाज के वो महत्वपूर्ण कड़ी है, जो की लोगो की बीमारियो या शरीर से जुड़ी किसी भी प्रकार की परेशानियों का इलाज करता है, डॉक्टर चिकित्सा विज्ञान की मदद से हमारे शरीर को रोगो से बचाता है, और हमे स्वस्थ्य बनाने मे अहम भूमिका निभाता है, इस प्रकार डॉक्टर लोगो की जीवन की बीमारियो से बचाते हुए एक नया जीवन देता है,
प्राचीनकाल से भारत मे अनेक महान चिकित्सक हुए, जो की अपने खोजो द्वारा असाध्य रोगो का इलाज बहुत ही आसानी से कर देते है, जो की उस समय के डॉक्टर वैध्य कहलाते थे, जो की जड़ी बूटियो द्वारा आयुर्वेद की मदद से लोगो का इलाज करते थे, जो की यह आयुर्वेद परंपरा आज भी भारत मे उतना ही प्रचलित है, आज भी आयुर्वेद की मदद से अनेक रोगो का इलाज किया जाता है।
लेकिन 19वी मे विज्ञान के बढ़ते कदम ने चिकित्सा क्षेत्र मे भी बहुत ही महत्वपूर्ण और अनेक विकास किए, जिसे आज के समय मे इसे चिकित्सा विज्ञान के नाम से जाना जाता है, विज्ञान के मदद से ही ऐसे अनेकों उपकरणो की खोज हुई है, जो की मानव शरीर मे हुए रोगो को बहुत ही आसानी से पता लगाया जाता है, जिससे इन रोगो का समय रहते ही सही ढंग से इलाज किया जा सकता है,
विज्ञान के मदद से चिकित्सा के कई प्रकार भी खोजे गए, जिनमे एलोपैथी, होमेओपैथी आदि महत्वपूर्ण है, और आज के समय मे इन सभी तरीको के इलाज पद्धति के लिए अलग अलग तरह के डॉक्टर होते है, जिनमे हर किसी की पढ़ाई और चिकित्सा के तरीके अलग अलग होते है,
जिस कारण से एक डॉक्टर, सर्जन बनने के लिए बहुत ही कड़ी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करना पड़ता है, और साथ ही डॉक्टर का कार्य बहुत ही ज़िम्मेदारी वाला कार्य होता है, जिसमे पूर्णनिष्ठा की जरूरत होती है, तभी आप एक अच्छे डॉक्टर बन सकते है, जो की लोगो का इलाज पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कर सकते है, इस तरह एक डॉक्टर के अच्छे गुण बहुत ही ईमानदार और कार्य के प्रति निष्ठावान होना है
और वर्तमान मे विज्ञान के बदौलत चिकित्सा क्षेत्र मे बहुत ही महत्वपूर्ण विकास हुए है, अब तो बीमारी और शरीर के अंगो के आधार पर अलग अलग तरह के डॉक्टर होते है, जिन सभी की पढ़ाई अलग अलग होती है, जो की चिकित्सा विज्ञान की अलग अलग शाखाये है।
जैसे यदि आपके आँख मे कोई समस्या है, तो आपको आंखो के डॉक्टर के पास जाना होता है, यदि कान मे कोई बीमारी, हो तो कान के डॉक्टर के पास जाना होता है, ऐसे मे हृदय, दाँत, या शरीर के अन्य महत्वपूर्ण अंगो के आधार पर अलग अलग डॉक्टर होते है, जो सभी डॉक्टर चिकित्सा विज्ञान के अंतर्गत आते है।
- नारियल पानी पीने के 5 फायदे Coconut Water Benefits In Hindi
- निपाह वायरस क्या है लक्षण सावधानिया बचाव Nifa Virus Symptoms Precautions Hindi
- बच्चों में मोबाइल के 10 साइड इफ़ेक्ट Bad Effect of Mobile Phone on Children Essay
- बादाम खाने के फायदे Badam Khane Ke Fayde Almond Benefits in Hindi
- बीमारी से बचने का तरीका Bimari Se Bachne Ka Tarika Health Tips Hindi
- नर्स कैसे बने | Nursing Course Ki Taiyari Kaise Kare | Nurse Qualification, Salary
जीवन में डॉक्टर का महत्व
Doctor Importance in Hindi
हम सभी के जीवन मे डॉक्टर बहुत ही महत्वपूर्ण होते है, कोई घायल होता है, बीमार होता है, या कोई महामारी फैलती है, या मौसम के आधार पर कोई बीमारी फैलती है, इन सभी स्थितियो मे डॉक्टर इलाज करते है, विभिन्न यंत्रो की सहायता से रोगो की जांच करते है, और रोगो के आधार दवाई देते है, और रोगो को ठीक करते है, इस तरह डॉक्टर हमारे शरीर के भगवान होते है, जो की हमे रोगो से बचाकर एक नया जीवन देते है,
इस तरह डॉक्टरो का हम सभी के लिए बहुत ही महत्व है, यदि डॉक्टर नहीं होंगे तो लोग बिना इलाज के ही लोगो की जान जा सकती है, जिस कारण से डॉक्टरो के कार्यो को देखते हुए उन्हे प्राणरक्षक भी कहा जाता है।
हम सभी एक समाज मे रहते है, जिसमे पशु, पक्षी, पौधे और हम सभी रहते है, जिसमे हर किसी को कभी न कभी कोई ना कोई बीमारी जरूर लगती है, इस तरह पशु, पक्षी, पौधे और इनसानो के लिए अलग अलग डॉक्टर होते है, जिस कारण से डॉक्टर का हमारे समाज मे महत्वपूर्ण स्थान है, डॉक्टर सिर्फ रोगो से ही हमे नही बचाते, बल्कि हम स्वस्थ्य कैसे रहे, हमारा आहार कैसा हो, हमारे जीवन मे अच्छे स्वास्थ्य होने के लिए किन किन चीजों का होना जरूरी है, इन सभी के बारे मे डॉक्टर अच्छे सलाह देते है, जिस कारण से इन सभी चीजों के लिए हम सभी के लिए डॉक्टर की उपयोगिता काफी बढ़ जाती है, इसलिए ये डॉक्टर हमारे समाज मे महातपूर्ण स्थान रखते है,
- कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के उपाय | Corona Virus Safety Tips in Hindi
- कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव जागरूकता पर स्लोगन नारे स्टेटस | Corona Slogan
- कोरोना वायरस क्या हैं इसके लक्षण और उपाय | Coronavirus Symptoms Treatment in Hindi
- गर्मी से बचने के आसान उपाय Garmi Se Kaise Bache Hindi Tips
- चमकी बुखार क्या है इसके लक्षण बचाव के उपाय Chamki Bukhar in Hindi
- योगा टीचर कैसे बने | Yoga Teacher Eligibility, Qualification, Salary And Preparation
डॉक्टर का कर्तव्य
जैसा की डॉक्टर के महत्व को देखते हुए डॉक्टर के कर्तव्य बहुत ही महत्वपूर्ण होते है, जिस प्रकार किसी देश की रक्षा सिपाही और सेना करती है, ठीक उसी प्रकार हमारे शरीर की रोगो से सुरक्षा डॉक्टर करते है,
डॉक्टर इस धरती पर एक भगवान के रूप मे ही माना जाता है, जो की लोगो की रोगो की पीड़ा को हर लेते है, और लोगो को होने वाली बीमारियो से बचाते है, एक डॉक्टर के सामने उसका मरीज उसके लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है, ऐसे मे डॉक्टर का कर्तव्य बन जाता है, वह किसी तरह भी अपने मरीज की जान बचाए और उसे पीड़ा से मुक्त करे,
डॉक्टर की मुस्कान लोगो के लिए दवाई का काम करता है, कोई भी मरीज पीड़ा से कराहते हुए डॉक्टर के पास जाता है, लेकिन डॉक्टर अपने मुस्कान और हिम्मत बढ़ाने से लोगो की आधी पीड़ा ऐसे ही कम हो जाती है,
इस तरह डॉक्टर के कार्य उन्हे महान बनाते है, एक अच्छा डॉक्टर पैसो को बाद मे देखता है, पहले वह लोगो की जान बचाने के लिए सबसे पहले सोचता है, और अपने मरीज की जान को बचाने को सबसे पहला अपना कर्तव्य मानता है। जिस कारण डॉक्टर को बहुत ही परोपकारी माना जाता है, एक अच्छे डॉक्टर का भी यही गुण होता है, की उसके अंदर परोपकार की भावना कूट कूट कर भरी होती है,
डॉक्टर की मानवता के प्रति उनकी परोपकार की भावना को देखते हुए हमारे देश भारत मे प्रतिवर्ष 1 जुलाई को डॉक्टर के सम्मान मे डॉक्टर डे | Doctor Day मनाया जाता है।
- डॉक्टर डे स्लोगन नारे Doctors Day Slogan in Hindi
- आयुर्वेदिक डॉक्टर (वैध) कौन होते है, आयुर्वेदिक डॉक्टर कैसे बने, बीएएमएस कोर्स कैसे करे
- फ़िटनेस ट्रेनर कैसे बने | फ़िटनेस ट्रेनर कोर्स के लिए योग्यता, फीस, संस्थान, सैलरी और कार्य
डॉक्टर का हमारे जीवन मे क्या महत्व है
तो ऐसे मे आप समझ गए होंगे की छोटी से छोटी बीमारियो को दूर करने के लिए हम सभी को डॉक्टर की आवश्यकता पड़ती है। डॉक्टर भले ही भूखे प्यासे रह जाते है, लेकिन कभी भी वे अपने मरीज को सिरियस हालत मे नही छोड्ते है, वे अपने मरीज के जीवन की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करते है। और रोगो से मरीज को बचा लेते है। इस तरह डॉक्टर का हमारे जीवन मे बहुत ही अधिक महत्व है।
- विश्व स्वास्थ्य दिवस पर निबन्ध World Health Day Essay in Hindi
- शरीर के रोगो से लड़ने की रोग प्रतिरोधक क्षमता कैसे बढ़ाये | Immunity Increase Tips
- संचारी रोग या संक्रामक रोग क्या है इसकी जानकारी और रोकथाम के उपाय
- सर्दियों में ठंड से कैसे बचे | ठण्डी से बचने के 10 उपाय नुस्खे तरीका
- सेब खाने के फायदे | Benefits of Eating Apple
अच्छे डॉक्टर के गुण
वर्तमान हालात को देखते हुए यहा कहा जा सकता है, भ्रष्टाचार रूपी दानव से डॉक्टर का पेशा भी अछूता नही रहा है, जहा पहले डॉक्टर निस्वार्थ अपने मरीज की सेवा करते थे, लेकिन अब डॉक्टर एक ऐसा पेशा बन गया है, जिसमे लोग इंसानियत की भावना को छोडकर पैसे कमाने के बारे मे सोचने लगे है, जिस कारण से कई घटनाओ के देखते हुए डॉक्टरी की पेशा भी बदनाम हो गयी है,
लेकिन जहा बुराई होती है, उससे कही ज्यादा अच्छाई भी होती है, आज भी हमारे समाज मे ऐसे अनेकों उदाहरण देखने को मिलते है, तो ऐसे मे आप सोंच रहे होंगे की एक अच्छे डॉक्टर में कौन कौन से गुण होने चाहिए? तो अच्छे डॉक्टर होने के लिए डॉक्टर की सोच आशावादी और इनसनीयत की भलाई की सोच वाली होनी चाहिए, यदि डॉक्टर ईमानदार होते है तो निश्चित ही ऐसे डॉक्टर निस्वार्थ अपनी सेवा देते है, लोगो की जान बचाते है, जीवन को रोगो से रक्षा करते है, रोगो की पीड़ा से हार मान चुके लोगो मे आशा की किरण जगा देते है।
- ग्राम विकास अधिकारी (VDO) कैसे बने, तैयारी कैसे करे
- RTO Officer कैसे बने | आरटीओ ऑफिसर बनने की तैयारी कैसे करे
- एनएसजी कमांडों (NSG Commando) कैसे बने | एनएसजी कमांडों बनने की तैयारी कैसे करे
- कस्टम अधिकारी (Custom Officer) क्या होता है | कस्टम ऑफिसर कैसे बने
- रेलवे स्टेशन मास्टर कैसे बने, इसकी तैयारी, सिलेबस, योग्यता और सैलरी
निष्कर्ष :-
डॉक्टर के कार्यो को देखते हुए उनको सही ढंग से सम्मानित किया जाना चाहिए, और सरकारो को भी यह प्रयास करना चाहिए की डॉक्टर को कभी भी कोई आर्थिक समस्या नही आए, जिसे एक डॉक्टर कभी भी ईमानदारी की मार्ग से भटके नही और ऐसे ही लोगो की जान बचाने हुए डॉक्टर हमेसा प्रयासरत रहे।
- Coronavirus Update Live देखे
- कैंसर डे पर नारे World Cancer Day Naare Slogan in Hindi
- कैंसर डे पर स्टेटस World Cancer Day Status in Hindi
- मलेरिया और डेंगू रोग क्या है इसके कारण लक्षण और बचाव के उपाय
- विश्व स्वास्थ्य दिवस पर नारे स्लोगन World Health Day Slogan Naare in Hindi
- स्वच्छता ही सेवा पर निबन्ध | स्वच्छता ही सेवा Essay in Hindi
- स्वास्थ्य पर 75 अनमोल विचार नारे Health is Wealth Quotes Slogan in Hindi