AchhiAdvice.Com

The Best Blogging Website for Technology, Finance, Make Money, Jobs, Sarkari Naukri, General Knowledge, Career Tips, Festival & Motivational Ideas To Change Yourself

Anmol Vachan Anmol Vichar अनमोल वचन अनमोल विचार

जीवन को सुनहरा बनाने के लिए 110 महान अनमोल विचार

Top 110 Anmol Vichar Thoughts In Hindi

110 महान अनमोल विचार

वो कहते है आप वैसा ही बन जाते है जैसा आप सोचते है और ये सोचने की क्षमता आप किस परिवेश में रहते है उसी पर निर्भर करता है यानि जो लोग अच्छे माहौल में रहते है वे सभी अच्छा ही सोचते है उनके मस्तिक में अच्छे विचार ही उत्पन्न होते है और उनके यही विचार उनको सकरात्मक सोच की तरफ ले जाती है जैसा की अक्सर देखा गया है लाखो रूपये कमाना वाला दुखी होता है जबकि चंद रूपये कमाना वाला व्यक्ति अक्सर खुश होते है ऐसा सिर्फ और सिर्फ उनकी अच्छे सोच के कारण होता है और उनकी ये सोच अनमोल विचारो को वजह से ही आते है

यानी जीवन में आगे बढने के लिए इन अनमोल विचार | Anmol Vichar का अत्यधिक महत्व है तो चलिए आज कुछ ऐसे ही अनमोल विचार आप सबके लिए साझा कर रहे है जिनसे आप भी प्रेरणा ले सकते है और अपनी जीवन को सफलता के रास्ते पर ले जा सकते है

जीवन में सफलता के लिए 110 अनमोल विचार

110 Anmol Vichar in Hindi

Anmol Viachar 1101 :- जीवन में वही लोग सफल होते है जो लोग सकरात्मक सोच (Positive Thinking) के साथ आगे बढ़ते है

2 :- बेहतर करना अच्छी बात है लेकिन किसी का बेहतर करना बहुत बड़ी बात है

3 :- जो आप बुरे वक्त में काम आये वही आपका सच्चा मित्र है

4 :- जैसा सोचेगे वैसा ही बनेगे

6 :- अनुशासन जीवन को महान बनाता है

7 :- जैसा कर्म करोगे वैसा ही फल मिलेगा

8 :- इच्छा दुखो का मूल कारण है

9 :- अक्सर सुख देने वाले लोग भुला दिए जाते है यही जीवन की सच्चाई है

10 :- चेहरे क्रीम पावडर से नही बल्कि अपनी काबलियत से चमकते है.

11 :- कमिया तो हर कोई निकाल देता है लेकिन अच्छाई देखना आपकी काबिलियत को दिखाता है

12 :- अब त्यौहार नही बल्कि लोगो के व्यवहार फीके हो गये है इसलिए अब वो खुशिया नही दिखती

13 :- बोलना तो जन्म के दो वर्षो बाद ही सीख जाते है लेकिन बोलना क्या है इसे सीखने में पूरा जीवन लग जाता है.

14 :- किसे सुधरना है या बिगड़ना है यह मनुष्य के स्वभाव पर निर्भर करता है

15 :- अगर आपके रहते आपके पिता फटे कपड़े पहनते है तो आपके महंगे कपड़े पहनने का कोई फायदा नही है और माँ से ऊँची आवाज़ में बात करते है तो देवी की पूजा करने से कोई फायदा नही है

16 :- बनना है मेहँदी के पत्तो की तरह बनो जो टूटने के बाद भी दुसरो के काम आते है.

17 :- जहा बोलचाल बंद होते है वही सुलह के रास्ते भी बंद हो जाते है

18 :-अगर आपके अंदर सब्र की ताकत रखते है तो निश्चित ही एक दिन आपकी विजय जरुर होंगी

19 :- आँखों को बंद करने से नही बल्कि इन मुसीबत का सामना डटकर करने से ही मुसीबत खत्म होती है.

20 :- धोखा से सिर्फ कुछ समय के लिए जीत हासिल कर सकते है लेकिन प्यार से आजीवन भर विश्वास हासिल कर सकते है

21 :- दुसरो की कमिया ढूढना आसान है लेकिन वही लोग महान बन पाते है जिन्हें अपनी कमिया दिखती है और उन्हें दूर कर सकते है

22 :- घमंड का सर हमेसा नीचा होता है.

23 :- जहा घमंड होता है वहा वह अपने सिवा कुछ और देखना और सुनना पसंद नही करता है

24 :- सबके जीवन में समान अवसर आते है लेकिन जो इन अवसरों का लाभ उठाते है वही लोग सफलता के मार्ग पर चल सकते है

25 :- सोचने से ज्यादा किसी काम को करने में विश्वास रखना चाहिए

26 :- यदि अपने आप को कमजोर समझते है तो यह अपने आप के साथ धोखा है.

27 :- यदि जो लोग खुद पर विश्वास करते है वे खुद का सम्मान करते है और वही लोग आगे बढ़ते है

28 :- यदि किसी भी कार्य को मेहनत और लगन से करते है तो उस कार्य में कभी असफल नही हो सकते है

29 :-अड़चने चाहे कितनी भी आये कोशिश करने वाले कभी हार नही मानते है.

30 :- बुरे वक्त में इन्सान की असली पहचान होती है

31 :- जहा ज्ञान होता है वहा घमंड नही होता है

32 :- ज्ञानी व्यक्ति अपने ज्ञान पर कभी घमंड नही करते है

33 :- जहा क्रोध होता है वहा ज्ञान नष्ट होने लगता है.

34 :- कामयाब होने के लिए खुश रहना भी जरुरी है

35 :- सफलता के लिए हमे अपना मार्ग खुद बनाना होता है

36 :- जब आप विफल होते है तो यही सबसे बेस्ट समय होता है जब आप सफलता के लिए अच्छे से तैयारी कर सकते है

37 :- मनुष्य अपने भाग्य का निर्माता खुद है.

38 :- जीवन में आराम हराम है

39 :- इन्सान तो कही भी पैदा होते है लेकिन इंसानियत कुछ ही लोगो में देखने को मिलती है

40 :- जो सफल होते है वे नये रास्ता ढूढ़ते है जबकि असफल बहाना ढूढ़ते है

41 :- जो लोग महान होते है वे दुसरे से हमेसा झुककर ही बात करते है.

42 :- अगर आपके अंदर विश्वास है तो आप बड़े से बड़ा काम भी आप कर सकते है

43 :- माता पिता की सेवा ईश्वर की सेवा है

44 :- इश धरती पर जन्म देने वाली माँ ही हमारी ईश्वर है और पिता हमारा पालनहार

45 :- जैसा सोचोगे वैसी ही ये दुनिया आपको दिखाई देगी

46 :- ईश्वर की शक्ति के आगे हम अभी कुछ भी नही है इसलिए बुरे कर्म करने से डरे

47 :- जो दिल ए सच्चे होते है वे कभी भी दुसरो का अहित नही सोचते है.

48 :- हमे मागने के बजाय देने वाला बनना चाहिए

49 :- सबके लिए समान समय होते है कुछ लोग सफलता की नई इमारत बनाते है कुछ लोग असफल होने का बहाना ही ढूढ़ते है

50 :- ज्ञान एक ऐसी वस्तु है जो बाटने से हमेसा बढ़ता है.

51 :- चरित्र का निर्माण कई वर्षो के मेहनत का परिणाम होता है जबकि चरित्र को नष्ट होने में एक सेकंड का भी समय नही लगता है

52 :- अगर आपके जीवन में लक्ष्य है तो आप जीवन के सही रास्ते पर जा रहे है.

53 :- जब आपके सामने कोई समस्या ही नही हो तो समझ लेना आप गलत रास्ते पर जा रहे है

54 :- जिदगी में सफल होने के लिए खुद से रास्ते बनाने पड़ते है जैसा आपका रास्ता होंगा मंजिल भी वैसी ही होंगी

55 :- हमेसा लीडर बनने की कोशिश करे क्युकी लीडर अपने लक्ष्य के प्रति आशावान होता है.

56 :- इन्सान चाहे जितना अच्छा बनने की कोशिश करे लेकिन कभी ना कभी कोई भूल हो ही जाती है

57 :- दुनिया में सबकुछ बदल जाता है लेकिन इन्सान अपने चरित्र को जल्दी बदल नही पाता है

58 :- समय और समझ एक साथ बहुत कम मिलती है लेकिन जिससे यह दोनों एक साथ मिलता है बहुत ही किस्मत वाले होते है.

59 :- जीवन में जीते जी कद्र सबको नही मिल पाती है

60 :- समय और काम निकलने पर अक्सर लोग साथ छोड़ देते है

61 :- माफ़ी मागने से कोई छोटा या बड़ा नही हो जाता है माफ़ी यह दर्शाता है की लोग रिश्ता कितना निभाना चाहते है

62 :- जहा खुद की कद्र ना हो वहा जाना बेकार होता है.

63 :-लोग तो हजारो मिल जायेगे लेकिन कोई भी माँ बाप का स्थान नही ले सकता है

64 :- दुनिया में सिर्फ माँ बाप ही ऐसा है कभी भी अपने संतान का अहित नही चाहते है

65 :- दुसरो के दुःख को देखकर हसना सबसे बड़ी मुर्खता है क्या पता आने वाले समय में ऐसा आपके साथ भी हो जाए

66 :- जहा इच्छा होती है वही सफलता के नये इतिहास लिखे जाते है.

67 :- क्या नही मिला ये भूल जाओ, कितना और अधिक पा सकते है इसके लिए प्रयास करो

68 :- अगर आप काम के साथ मजाक करते है तो वक्त एकदिन आपको मजाक बना देंगा

69 :- अगर सफल होना है तो लोग क्या सोचेगे ये उनपर ही छोड़ दे

70 :- जो वक्त के साथ बदल जाते है उनपर कभी भरोसा नही करना चाहिए.

71 :- दुनिया में कई लोग मिल जायेगे जो आपको प्यार करते हो लेकिन अप खुद को जितना प्यार करते है वैसा कोई दूसरा नही मिलेगा

72 :- बुद्धि से बल को हराया जा सकता है

73 :- अँधेरा चाहे कितना भी घना क्यों ना हो, उसको अस्तित्व को मिटाने के लिए दीपक की एक लौ ही काफी होती है

74 :- जिसका जैसा स्वाभाव होंगा वह वैसा ही बनेगा, बबूल के पेड़ में कभी मीठे फल नही लग सकते है.

75 :- जिसका अपनी इच्छाओ पर नियंत्रण होता है वही लोग अपने दुखो पर काबू पा लेते है

76 :- आपका नजरिया ही आपको खास बनाता है

77 :- वही लोग असफल होते है जो प्रयास करना छोड़ देते है.

78 :- खुद पर विश्वास करे ईश्वर भी आपपर विश्वास करने लगेगे

79 :- दुःख आना निश्चित है तो इसे सोचकर घबराना क्यू

80 :- अगर हारने का डर है तो कभी जीतने के बारे नही सोचना चाहिए

81 :- एक मिनट में लिया गया फैसला पूरी जिन्दगी को बदलने के लिए काफी होता है.

82 :- जब आपका लोग नकल करना शुरू करते है तो समझ जाना की आप सफलता के रास्ते पर चल रहे है

83 :- किसी को हरा तो सकते है लेकिन किसी को जीतना मुश्किल होता है

84 :- आवश्यकताये कभी भी खत्म नही होती है एक पूरी होती है तो दूसरी आ जाती है

85 :- गलत सोच इन्सान को हमेसा नीचे ही गिराता है.

86 :- रिश्ते तभी लम्बे समय तक बने रहते है जब आप उन्हें निभाने के लिए समय देते है

87 :- इन्सान कैसा का असली परिचय उसकी जुबान ही करवाती है

88 :- कर्म की इस दुनिया हमेसा मेहनत करने वालो को ही सम्मान मिलता है

89 :- एक सज्जन व्यक्ति कभी भी दुसरो की भावनाओ को ठेस नही पहुचाता है

90 :- गरीबी कभी भी उम्र पूछकर नही आती है.

91 :- जो लोग आपसे जलते है वे लोग आपकी सफलता के आगे अपनी पराजय स्वीकार कर चुके है

92 :- जबतक मन में लालच, बेईमानी, स्वार्थ, बैर, नफरत रहेगा, आप कही भी खुश नही रह सकते है

93 :- अपने झोपडी में अपने राज से रहना, महलो में गुलामी करने से बेहतर है.

94 :- धैर्यवान होना सभी सिखाते है लेकिन कोई भी पीड़ा बर्दास्त नही करना चाहता

95 :- हालात चाहे जैसे भी हो मुस्कान कभी भी खत्म होने देना चाहिए

96 :- पिता का सिर पर आशीर्वाद रास्ते में आने वाले हर कांटे को फूल बना देते है

97 :- जो लोग अपने परिश्रम से पसीने बहाने है वही लोग एकदिन सफल भी बनते है.

98 :- जहा विस्वास होता है वहा सबुत की जरूरत नही पड़ती है

99 :- हालात चाहे जैसे भी हो कभी भी डरकर पीछे नही हटना चाहिए

100 :- इन्सान की जब जरूरते पूरी हो जाती है तो उसके बात करने का तरीका भी बदल जाता है.

101 :- गुस्सा इन्सान को खा जाता है यह सीधा खुदपर वॉर करता है

102 :- जिन्होंने दर्द को झेला है कभी भी दुसरो को दर्द नही दे सकते है

103 :- अक्सर ठोकरे ही इन्सान को सम्भलने का मौका देती है

104 :- जीवन में पैसा ही सबकुछ नही होता है व्यवहार से बड़े बड़े लोगो से रिश्ता बनाया जाता है.

105 :- मुह से निकलने वाले शब्द हमेसा सुंदर होना चाहिए क्युकी लोग चेहरे को भूल जाते है लेकिन शब्द हमेसा याद रहते है

106 :- रिश्तो का कभी भी इस्तेमाल नही करना चाहिए क्युकी धन तो बहुत मिल जायेगे लेकिन ऐसे लोग बार बार नही मिलते है

107 :- हाथ से कोई भी छीन सकता है लेकिन नसीब से कोई नही छीन सकता है.

108 :- कामयाबी के रास्ते पर मुश्किले जरुर आती है

109 :- गुलामी खुद के अंदर के ताकत और जमीर को मार डालता है

110 :- जो लोग सत्य का साथ देते है वे अक्सर अकेले ही होते है.

तो जीवन में प्रेरणा लेने के लिए ऐसे अनमोल विचार हमेप हमेसा आगे बढ़ने की प्रेरणा देते है

इसलिए हमे इन विचारो से प्रेरणा लेकर जीवन के सफलता के रास्ते पर आगे बढ़ते रहना चाहिए

तो आप सभी को यह पोस्ट बेस्ट अनमोल विचार अच्छे वचन Best 110 Anmol Vichar in Hindi कैसा लगा कमेंट में जरुर बताये..

इन पोस्ट को भी पढे :

शेयर करे

Follow AchhiAdvice at WhatsApp Join Now
Follow AchhiAdvice at Telegram Join Now

9 COMMENTS

  1. मैंने आप का यह आर्टिकल कम्प्लेटी पढ़ा मुझे बहुत अच्छा लगा आप ने यह इनफार्मेशन शेयर किया है और काफी आर्टिकल मुझे अच्छे लगे और में आप के वेबसाइट को अल्लोव कर दिया की आप जब भी इससे रिलेटेड आर्टिकल पोस्ट करे गए तो मुझे न्यूज़ मिल जाये गए। धन्यबाद

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read in Your Language »