HomeHindi Storiesअकबर बीरबल की मजेदार 5 कहानियां | Akbar Birbal Ki Rochak Kahaniyan

अकबर बीरबल की मजेदार 5 कहानियां | Akbar Birbal Ki Rochak Kahaniyan

किस्से, चुटकुलों और मजेदार कहानियो की बात हो तो भला अकबर बीरबल के किस्से और कहानियो का जिक्र न हो ऐसा हो ही नही सकता है एक तरफ जहा बादशाह अकबर के तरह तरह के सवाल और अकबर के 9 रत्नों में से एक बीरबल के हाजिर जबाव के ऐसे अनेको कहानिया जग प्रचलित है जो हमे हसी गुदगुदी का अहसास कराती है, 

तो आईये आज सभी अकबर बीरबल के 5 मजेदार कहानियो Akbar Birbal Ki Kahani को पढ़ते है जो आप सभी को हँसने को मजबूर कर देगी और साथ में हमे इन कहानियो से जीवन की नैतिक शिक्षा भी प्राप्त होगी तो आईये पढ़ते है ऐसे 5 अकबर बीरबल की कहानिया..

अकबर बीरबल की कहानी 1 – अकबर बीरबल की कहानी

Akbar Birbal ki Kahaniya 

akabar birbal ki kahani

नदी का जल सर्वश्रेष्ठ और उत्तम है

एक दिन बादशाह अकबर अपने अपने दरबार में सभी दरबारियों से यह प्रश्न पूछा की बताओ किस नदी का जल उत्तम है ?

तो सभी दरबारियों ने गंगा नदी के जल को सबसे उत्तम बताया और गंगा नदी के गुण गिनाने लगे, लेकिन बीरबल चुपचाप बैठकर सबकी बाते सुन रहे थे तो इतने में बादशाह अकबर ने बीरबल से यही प्रश्न पूछा तो बीरबल ने तुरंत यमुना नदी के जल को उत्तम बताया.

यह उत्तर सुनकर अकबर तुरंत गुस्से हुए और बोले – बीरबल आप अपना दिमाग कहा रख आये हो जो ऐसा बोल रहे हो तुम्हारे ही ग्रंथो में गंगा नदी का गुणगान किया गया है और गंगा नदी की विशेष महिमा है लेकिन तुम यमुना नदी के जल को उत्तम बता रहे हो.

तब बीरबल बोले – हा जहापनाह जो मैंने बोला वो सही बोला है की यमुना नदी का जल उत्तम है क्यूकी हमारे गंथो में गंगाजल तो अमृत के समान बताया गया है और अमृत की तुलना जल से नही की जा सकती है इसलिए यमुना नदी का ही जल उत्तम है,

बीरबल का उत्तर सुनकर बादशाह अकबर और सभी दरबारी बहुत ही खुश हुए और सभी गंगाजल का महत्व समझ चुके थे.

अकबर बीरबल के 5 रोचक किस्से और कहानिया

Akbar Birbal ke 5 Rochak Kahaniya

अकबर बीरबल की कहानी 2 – कौन सा मौसम सबसे अच्छा

Akbar Birbal Ki Kahani – एक बार बादशाह अकबर ने अपने दरबारियों से पूछा की गर्मी, जाड़ा, बरसात, हेमंत, बसंत और शिशिर मौसम ने सबसे अच्छा मौसम कौन सा है ?

तो किसी ने गर्मी, बरसात, तो किसी ने जाड़ा तो किसी बसंत का मौसम सबसे अच्छा बताया लेकिन बादशाह अकबर अपने दरबारियों के उत्तर से संतुष्ट नही हुए और यही सवाल बीरबल से किया.

तो हाजिर जवाब के लिए जगप्रसिद्द बीरबल ने तुरंत जवाब दिया और बताया की एक इन्सान के लिए पेट भरे का मौसम सबसे अच्छा लगता है यानि जब हम खाली पेट भूखे रहे तो कोई भी मौसम अच्छा नही लगेगा और जब हमारा पेट भरा रहेगा तो हर मौसम हम सबको अच्छा लगेगा.

बीरबल के जवाब से अब बादशाह अकबर संतुष्ट हो चुके थे.

ईमानदार गरीब किसान की कहानी Garib Kisan Ki Hindi Kahani

अकबर बीरबल की मजेदार 5 किस्से

Akbar Birbal Top 5 Hindi Kahani

अकबर बीरबल की कहानी 3 – हर वक्त कौन चलता है

एक दिन बादशाह अकबर ने अपने दरबारियों से पूछा की हर वक्त कौन चलता है ? तो उत्तर में किसी ने पृथ्वी, किसी ने सूर्य तो किसी ने चन्द्रमा बताया तो फिर इसके बाद बादशाह अकबर ने यही सवाल बीरबल से किया तो बीरबल न जवाब देते हुए कहा – जहापनाह एक महाजन का ब्याज हर समय चलता रहता है और इसे चलते हुए कभी भी थकावट भी महसूस नही होती है यह उत्तर सुनकर बादशाह अकबर बहुत प्रसन्न हुए.

Akbar Birbal ki 5 Best Kahaniya 

अकबर बीरबल की कहानी 4 – बेफ़िक्र और चिंतामुक्त कौन

एक बार बादशाह अकबर ने अपने दरबार में बैठे दरबारियों से पूछा की इस संसार में बेफिक्र और चिंतामुक्त कौन है जिसे किसी तरह की कोई चिंता नही होती है यह प्रश्न सुनकर सभी दरबारी चुप हो गये किसी के पास कोई जवाब नही था,

तब अकबर ने सवाल का जबाब बीरबल से पूछा तो बीरबल ने तुरंत जवाब देते हुए कहा – एक 5 साल का बच्चा बेफिक्र और चिंतामुक्त होता है उसे किसी भी प्रकार की कोई चिंता नही होती है यह उत्तर सुनकर सभी बीरबल की वाहवाही करने लगे और बादशाह अकबर भी प्रसन्न हो गये,

अकबर बीरबल की 5 सबसे अच्छी कहानिया

Akbar Birbal 5 Best Hindi Stories in Hindi

अकबर बीरबल की कहानी 5 – किसका अच्छा

एक बार बादशाह अकबर ने बीरबल की अनुपस्थिति में अपने दरबारियों से 5 प्रश्न किये जो इस प्रकार थे

पहला प्रश्न – फूल किसका सबसे अच्छा

दूसरा प्रश्न – दूध किसका सबसे अच्छा

तीसरा प्रश्न – मिठास किसकी अच्छी

चौथा प्रश्न – पत्ता किसका अच्छा पाचवा

प्रश्न – कौन राजा सबसे अच्छा

यह सभी प्रश्न सुनकर सभी दरबारी आपस में विचार विमर्श करने लगे हर कोई अपने हिसाब से किसी को अच्छा बताता तो किसी ने बादशाह अकबर को खुश करने के लिए बोला की राजाओ में आप बादशाह अकबर सबसे अच्छे है,

अकबर बीरबल की किस्से कहानियाँ Akbar Birbal Story In Hindi

लेकिन सबके उत्तर सुनकर बादशाह अकबर संतुष्ट नही हुए और फिर बीरबल का ख्याल करने लगे की इन सभी का उत्तर बीरबल ही दे सकते है अभी बादशाह अकबर ये बाते सोच ही रहे थे की बीरबल भी दरबार में अ गये और फिर अपने स्थान पर जाकर बैठ गये तो बादशाह अकबर ने तुरंत इन 5 प्रश्नों को बीरबल से पूछ लिया तो अपने हाजिर जवाब के लिए प्रसिद्द बीरबल ने उन सभी प्रश्नों का जवाब एक एक करके तुरंत दे दिया जो इस प्रकार थे,

1 – फूलो में कपास का फूल सबसे अच्छा होता है जिनके रुई से कपड़े बनते है जिससे सारी दुनिया पर्दे में रहती है और सबकी इज्जत ढकी रहती है,

2 – दूधो में अपनी माँ का दूध सर्वोत्तम होता है क्यूकी माँ के दूध से ही हमारे शरीर का निर्माण और विकास होता है.

3 – मिठास में सबसे मिठास वाणी की ही होती है जो पराये को भी अपना बना लेती है.

4- पत्ता में पान का सबसे अच्छा होता है क्यूकी पान से मुह की मिठास बनती है और उसका पत्ता दर्द में दवा का भी काम करता है.

5 – और राजाओ में देवताओ के राजा इंद्र सबसे सर्वश्रेष्ठ है क्यूकी इन्हें वर्षा का देवता माना जाता है जिनकी कृपा से स्मुर्ण जगत में बरसात होती है तभी जाकर कृषी के बाद लोगो को भोजन मिलता है जिससे सभी प्राणियों का पण पोषण होता है.

इन सभी प्रश्नों के उत्तर सुनकर बादशाह अकबर और सभी दरबारी संतुष्ट हुए और फिर बादशाह अकबर प्रसन्न होकर बीरबल को सोने की मुद्राए इनाम में दे दिया.

तो आप सभी को सीख देती अकबर बीरबल की 5 कहानिया कैसा लगा प्लीज हमे कमेंट बॉक्स में जरुर बताये.

4.2/5 - (162 votes)
शेयर करे
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here