HomeHindi Storiesसफलता के शॉर्टकट की हिन्दी कहानी जो बनाए आपको सफल

सफलता के शॉर्टकट की हिन्दी कहानी जो बनाए आपको सफल

There is No Shortcut to Success Story in Hindi

सफलता के शॉर्टकट की हिन्दी कहानी

सफलता का कोई भी शार्टकट नही होता है, सफलता तो अनवरत मेहनत करने के बाद मिलती है, लेकिन कुछ लोग सफलता शार्टकट के जरिये पाना चाहते है, जो की एक असफल कोशिश करते है, तो ऐसे में आज इस पोस्ट में एक ऐसी शिक्षा देने वाली हिन्दी कहानी सफलता के शॉर्टकट बताने जा रहे है, जिनसे हमे यह सीख मिलती है, की सफलता के सफलता के कोई भी शार्टकट नही होता है, तो चलिए इस हिन्दी कहानी सफलता के शॉर्टकट को अब नीचे पढ़ते है.

सफलता के शॉर्टकट की कहानी

Story of Shortcut for Success In Hindi | Story Of Success In Hindi

एक लड़का था वह दिमाग से बहुत तेज था लेकिन उसका मन पढने में नही लगता था उसे अपने हर काम Shortcut करने में विश्वास था जिसके कारण वह अपनी पढाई में भी Shortcut अपनाता था यानी वह अपने पढाई उतना ही करता था जितना उसे पढाया जाता था वह सोचता था की सारी किताब पढने से क्या फायदा जब परीक्षा में कुछ ही प्रश्न आते है और वह केवल उन चीजो पर अपना ध्यान फोकस करेगा जिससे उससे सफलता मिले यानी जो जितनी चीज जरुरी है बस उतना ही करेगा.

ऐसे उस लड़के के पढाई के दिन बीत रहे थे एक दिन उसके पिताजी ने उससे बोला बेटे तुम हर साल अपनी पढाई में तो अच्छा नंबर लाते हो आज मै तुम्हारे पढाई का इम्तिहान लूँगा तो यह बात सुनकर वह लड़का बोला ठीक है पिताजी जैसी आपकी आज्ञा, इसके बाद उस लड़के के पिता ने उसके किताब से बहुत सारे प्रश्न पूछे तो वह कुछ ही प्रश्नों का जवाब ठीक से दे पाया.

तो यह सब देखकर उस लड़के के पिताजी ने पूछा की तुम तो हर साल इतने अच्छे नंबर लाते हो फिर भी अपने सारे प्रश्न तो हल नही कर पा रहे हो तो यह सुनकर उस लड़के ने अपने पिताजी से अपने पढाई के Shortcut के बारे में बताया बोला पिताजी मै तो अपने केवल उन्ही प्रश्नों का अध्ययन करता हु जो अक्सर प्रश्न परीक्षा में पूछे जाते है और सारे किताब पढने से क्या फायदा जब हमे कुछ प्रश्नों का सही से हल करने पर अच्छा नंबर मिल जाते है.

तो यह बात सुनकर उस लड़के के पिताजी ने कहा की बेटे एक बात अपने जीवन में हमेशा याद रखना की सफलता का कोई भी शॉर्टकट नही होता है जो सफलता सही मायनो में होती है वो एक लम्बे समय में किये गये अनवरत मेहनत और अथाह परिश्रम का फल होता है.

तो यह बात सुनकर वह लड़का बोला अगर हम ऐसे मेहनत करे तो हमारा समय तो नष्ट होगा और जो हमे सफलता चाहिए वो तुरंत नही मिलेगा.

तो यह सुनकर उस लड़के के पिताजी ने कहा चलो आज मै तुमको समझाता हु की सफलता के शॉर्टकट के क्या मायने होते है.

इसके बाद उस लड़के के साथ उसके पिताजी अपने बगीचे में ले गये जहा पर अनेक पेड़ और झाडिया लगी हुई थी.

इसके बाद उस लड़के के पिताजी ने उस लड़के से कहा देखो बेटा ये जो कोने में झाड़िया देख रहे हो तुम बताओ ये कितने समय में तैयार हो गयी होगी तो उस लड़के ने कहा की ये झाड़िया तो बहुत जल्दी तैयार हो जाती है और इनको बढने में मुश्किल से महीने भर समय लगा होगा और चारो तरफ फैलकर हरियाली फैला रही है.

तो यह बात सुनकर उसके पिताजी ने कहा की तुमने ठीक कहा की इन झाड़ियो को बढने में मुश्किल से महीनो भर का समय लगा होगा जो की सत्य है ठीक इसी प्रकार जो तुम अपनी सफलता के लिए लिए शॉर्टकट अपनाते हो उस सफलता को पाने में मुश्किल से बहुत कम समय लगता है वो उस वक़्त सफलता भी मिल जाती है लेकिन तुम ये भूल गये की इन झाड़ियो की उम्र कितनी होती होगी.

तो उस लड़के ने कहा पिताजी इन झाड़ियो की उम्र मुश्किल से तीन से चार महीने होती है इसके बाद ये झाड़िया सूख जाती है.

तो उस लड़के के पिताजी ने कहा की देखो इन झाड़ियो का जीवन भी एक तरह से शॉर्टकट ही है जो कम मेहनत से जल्दी बड़ी तो हो जाती है लेकिन उम्र ज्यादा नही होती है ठीक उसी प्रकार तुम भी इन झाड़ियो की तरह Shortcut से सफलता पा सकते हो लेकिन वह सफलता क्षणिक होती है.

तो यह सुनकर वह लड़का बोला की फिर पिताजी हमे कैसी सफलता पानी चाहिए जो की लम्बे समय तक हो और वो सफलता वास्तविक हो तो उस लड़के के पिताजी ने पास के बहुत बड़े और पुराने पेड़ की इशारा करते हुए कहा की देखो बेटा इस पेड़ को ध्यान से देखो और बताओ की इस पेड़ को बड़ा होने में कितना समय लगा होगा तो वह लड़का बोला यह पेड़ तो मेरे जन्म से पहले का है इसे तो मै जब से छोटा था तब से देख रहा हु इसे बढ़ने में तो 20 से 25 साल तो लगे ही होंगे.

तो अपने लड़के की बात सुनकर उसके पिताजी ने कहा की तुमने ठीक कहा ये बहुत पुराना पेड़ है इसे बढ़ने में भी बहुत वक़्त लगा और तमाम कठिनाईयों को सहते हुए यह पेड़ आज इस स्थिति में खड़ा है अर्थात इस पेड़ ने न जाने कितने धुप, बारिश, आधी और तूफ़ान सहे है तब जाकर कठिन परिस्थितियों से गुजरने के बाद आज यह पेड़ इस काबिल बना है इसमें फल फूल और लोगो को छाया मिलता है और इस पेड़ से न जाने कितने अनगिनत फायदे है.

ठीक उसी प्रकार यदि तुम भी अपने सफलता के लिए शॉर्टकट का रास्ता छोड़कर इस पेड़ की भाती हजार कठिनाईयों को पार करते हुए जो सफलता प्राप्त करोगे वही सफलता दीर्घकालिक और सच्चा सुख देने वाला होगा और जो लोग अपने सच्चे मेहनत के बल ऐसी सफलता प्राप्त करते है उनकी सफलता लम्बे समय तक बनी रहती है.

तो यह सब बाते सुनकर उस लड़के को समझ में आ गया था की जिन्दगी में सफलता प्राप्त करने के लिए कोई भी शॉर्टकट नही होता है और इसके बाद से वह लड़का अपनी पढाई में पूरे मन से ध्यान लगाकर पढने लगा और एक सच्चे सफलता की ओर अपने कदम बढ़ा दिए.

सीख

अक्सर हम सभी कभी न कभी ये जरुर सोचते है क्यू न कोई ऐसा हमे भी शॉर्टकट का रास्ता मिल जाए जिससे हम सभी रातोरात सफलता की वो मुकाम हासिल कर ले जिसे हर कोई पाना चाहता है लेकिन हमे इस बात का ध्यान रखना चाहिए की कोई भी व्यक्ति रातोरात अमीर नही बन जाता है,

अगर हम सभी किसी भी सफल व्यक्ति को देखे तो पता चलता है वह व्यक्ति आज सफलता के जिस मुकाम पर खड़ा है उसे उस सफलता को पाने में कितने साल और न कितने ही कठिन मेहनत का परिणाम है इसलिए दोस्तों हमे इस बात का अपने जीवन ने जरुर ध्यान रखना चाहिए की कोई भी सफलता का शोर्टकट नही होता है

तो आपको यह प्रेरित करने वाली कहानी कैसा लगा प्लीज हमे जरुर बताये और इस कहानी को शेयर भी जरुर करे.

Hindi Kahani List :- 

शेयर करे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here