HomeHindi Sloganजल के महत्व को दर्शाते जल संरक्षण के पचास नारे

जल के महत्व को दर्शाते जल संरक्षण के पचास नारे

Save Water Naare Slogan in Hindi

जल संरक्षण के 50 नारे

Save Water Save Life यानी पानी बचाए जीवन बचाए ऐसा हम बचपन से ही सुनते आ रहे है अब जरा सोचिये हम जहा रहते है वहा तो पानी खूब मिलता है फिर हम भला पानी बचाने के लिए क्यों सोचे, ऐसा सवाल हर किसी मन में जरुर आता है लेकिन जरा सोचिये जिस दिन आपके यहाँ यही पानी मिलना बंद हो जायेगा फिर आप क्या करेगे, तब लगेगा काश की हम सभी पहले पानी को बचाकर रखे होते तो आज पानी की वजह से प्यासे तो मरना नही पड़ता और वास्तव में देखा जाय जल या कोई भी चीज की कीमत तभी पता चलता है जब वे हमारे पास नही होती है.

जल ही जीवन है इसी की महत्ता को समझते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व के सभी देशो को जल संरक्षण के प्रति सचेत करने हेतु विश्व जल दिवस जो की हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है तो चलिए सबसे पहले विश्व जल दिवस यानि World Water Day के बारे में जानते है.

विश्व जल दिवस

World Water Day in Hindi

अब आप सोंच रहे होंगे की आखिर विश्व जल दिवस कब मनाया जाता है तो सर्वप्रथम 1992 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा विश्व जल दिवस मनाने का निर्णय लिया गया जिसका मुख्य उद्देश्य World Water Day के जरिये विश्व के सभी देशो को स्वच्छ एंव सुरक्षित जल सबको मिले और सभी देश पानी के महत्व को समझते हुए जल संरक्षण पर ध्यान दे जिसके बाद 22 March 1993 से World Water Day यानी विश्व जल दिवस मनाने की परम्परा शुरू हुई जो तब से हार साल 22 मार्च को जल के महत्व को समझते हुए विश्व के सभी देशो द्वारा विश्व जल दिवस मनाया जाने लगा.

पृथ्वी दिवस पर हिन्दी निबन्ध

तो जैसा की हम सभी जानते है की जल ही जीवन है तो चलिए आईये जल संरक्षण के प्रति लोगो को कैसे जागरूक कर सकते है तो कुछ प्रेरित करने वाले इन्ही जल संरक्षण के नारे Save Water Naare Slogan in Hindi के द्वारा जानते है.

जल संरक्षण के 50 बेहतरीन नारे स्लोगन

Save Water Nare Slogan in Hindi

जल संरक्षण sloganSlogan:-1 जल ही जीवन है

Slogan:-2 जल संरक्षण को अपनाना है

आने वाले कल को पानी की कमी से बचाना है

Slogan:-3 जल को ऐसे ही व्यर्थ गवाएंगे

फिर आने वाले कल में अपनी प्यास कैसे बुझाएंगे

Slogan:-4 जल ही जीवन का आधार है

Slogan:-5 जल है तो जीवन है जीवन है तो ये पर्यावरण है

पर्यावरण से ये धरती है और इस धरती से हम सब है

Slogan:-6 पानी को व्यर्थ नही गवाना है

पानी बचाकर जीवन बचाना है

Slogan:-7 आओ हम सबमिलकर यह अभियान चलाये

जीवन जीने हेतु जल को बचाए

Slogan:-8 आओ हाथ से हाथ मिलाये, और सभी मिलकर पानी को बचाए

Slogan:-9 जल जीवन के लिए सोना है

आओ प्रण करे इसे कभी नही खोना है

Slogan:-10 जल है तभी हम सबका आनेवाला कल है

Slogan:-11 पानी है सबसे अनमोल, क्यूकी यही है जीवन का मोल

Slogan:-12 आओ हम सब मिलकर कसमे खाए

पानी के हर बूंद को व्यर्थ होने से बचाए

Slogan:-13

दूषित नही करना है जल

नही तो नष्ट हो जायेगा हमारा आने वाला कल

स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ पर नारे

Slogan:-14 जबतक जल रहेगा, तभी आने वाला हम सबका सुरक्षित कल रहेगा

Slogan:-15 जो पानी को बचाएगा वही तो समझदार कहलायेगा

Slogan:-16 स्वस्थ रहने के लिए योग करना और पानी का भी सदुपयोग करना.

पृथ्वी दिवस पर अनमोल विचार

Slogan:-17 जो पानी के मोल को जानता है

वही तो जीवन के मोल को जानता है

Slogan:-18 पानी बचाने का करो हर जतन

क्यूकी पानी है बहुमूल्य अनमोल रतन

Slogan:-19 हर कोई प्यासा रह जायेगा

अगर पानी को नही बचाएगा

Slogan:-20 वही देश बनेगा महान

जहा पानी का होगा मान

Slogan:-21 पानी का सदुपयोग करना सीखे

कभी भूलकर भी दुरूपयोग न करना सीखे

Slogan:-22 पानी से सबकी प्यास बुझाते

इसी पानी से किसान फसल उगाते

Slogan:-23

दूषित नही करना है जल नही तो नष्ट हो जायेगा हमारा आने वाला कल
जल है जीवन का सोना, इसे कभी नही खोना

Slogan:-24 जल बचाओ जीवन बचाओ

Slogan:-25 अच्छी सेहत का है ये राज

साफ सुथरा जल सबको मिले करो यह प्रण आज

Slogan:-26 अच्छे सेहत पाना है तो जल को दूषित होने से बचाना है

Slogan:-27 जल को जो बचाता है वही तो असल में जीवन सवारता है

Slogan:-28 जल की समस्या होगी विकराल

जबतक हम नही बनेगे जल बचाव की मिशाल

Slogan:-29 जल का संरक्षण करना है

धरती का रक्षण करना है

Slogan:-30 बूंद बूंद से बन जाता है सागर

जल से ही जीवन का होता है उजागर

Slogan:-31 बिन पानी सब जग सुना लागे. इसलिए पानी को बचाना है

Slogan:-32 जल ही जीवन का है आधार

आओ मिलके बचाए इस प्रकृति का उपहार

Slogan:-33 जल है धरती की अमूल्य निधि

जल बचाने से ही होंगी सबकी समृद्धि

Slogan:-34 जल ही जीवन है इसकी महिमा अपरम्पार

आओ मिलकर जल बचाए यह सपना करे साकार

Slogan:-35

पानी के लिए भी तरस जायेगे

अगर व्यर्थ में इसे ऐसे ही गवाएंगे

Slogan:-36 जल से ही है जीवन हमारा

जल बचाओ यही है हम सबका नारा

Slogan:-37 भविष्य को सुरक्षित बनाना है

तो जीवन जीने के लिए पानी बचाना है

Slogan:-38 जबतक इस धरती पर जल रहेगा

तभी तक आने वाला हमारा कल रहेगा

Slogan:-39 आओ जल को व्यर्थ होने से बचाए

जल बचाकर अपने देश को महान बनाये

Slogan:-40 बिन पानी के जीवन है बदहाली

पानी से होती है इस धरती पर होती है हरियाली

Slogan:-41 जल है जीवन, जो है गुणों का खान

जल से ही है इस धरती का शान

Slogan:-42

जल बचाए | अपना भविष्य बचाए

Slogan:-43 पानी है इस धरती का सबसे अमूल्य

इसे बचाने में हम सबका सहयोग हो बहुमूल्य

Slogan:-44

पेड़ को लगाना है | जल संकट से खुद को बचाना है

Slogan:-45 क्या गरीब क्या अमीर

जीने के लिए लिए चाहिए सबको ये नीर

Slogan:-46 पानी जब बचेगा | तभी ये दुनिया भी बचेगा

Slogan:-47 पानी बचाए | इस धरती को बचाए

Slogan:-48 पानी को बचायेगे | तभी इस धरती को सुरक्षित बनायेगे

Slogan:-49 आप पानी बचायेगे | तो पानी आपके जीवन को बचाएगा

Slogan:-50 जो लोग पानी बचाते है

वही लोग किसी के जीवन को बचाते है.

तो जरा सोचिये यदि पीने के लिए पानी ही नही रहेगा तो क्या हम जीवित रह सकते है हम क्या इस धरती पर कोई भी प्राणी, पशु, पक्षी  और पर्यावरण कुछ भी नही रहेगा, ये धरती तो रहेगा लेकिन जीवन नही रहेगा सो पानी का महत्व समझे और जितना उपयोग हो उतना ही पानी का सदुपयोग करे तभी हमारा आने वाला कल सुरक्षित रहेगा सो जल बचाए जीवन बचाए…….

शेयर करे

About Author

About Author: Rakesh Gupta राकेश गुप्ता, https://www.achhiadvice.com/ के संस्थापक और प्रमुख लेखक, अपने प्रेरणादायक लेखों से लाखों पाठकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाले एक प्रख्यात लेखक हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को नई सोच, आत्मविश्वास, और सफलता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देना है। राकेश गुप्ता का मानना है कि "हर व्यक्ति के अंदर असीमित संभावनाएं छिपी होती हैं। सही मार्गदर्शन और दृढ़ विश्वास से कोई भी अपने सपनों को साकार कर सकता है।" यही विचार उनके हर लेख में झलकता है। उनके लेखन का हर शब्द सरल, प्रभावशाली और प्रेरणादायक होता है, जो पाठकों को जीवन में आगे बढ़ने की शक्ति देता है। वे सफलता, आत्म-विकास, और प्रेरणा के गहन विषयों को बेहद सरल और रोचक तरीके से प्रस्तुत करते हैं, जिससे हर उम्र और वर्ग के पाठक खुद को उनसे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। Achhi Advice के माध्यम से राकेश गुप्ता एक ऐसे प्लेटफॉर्म का निर्माण कर रहे हैं, जहाँ पाठकों को प्रेरणा और सफलता के लिए आवश्यक मार्गदर्शन मिलता है। उनकी लेखनी न केवल प्रेरणा देती है, बल्कि पाठकों को उनकी वास्तविक क्षमता पहचानने और उसे बेहतर तरीके से उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित भी करती है। यदि आप सफलता के मूल मंत्र, जीवन को बेहतर बनाने के उपाय, और प्रेरणादायक कहानियों की तलाश में हैं, तो राकेश गुप्ता के लेख आपको सही दिशा दिखाने वाले सबसे विश्वसनीय साथी होंगे। “आपके सपनों को पंख देना हमारी प्रेरणा है!”
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here