HomeHindi Sloganवोट मतदान के प्रति जागरूकता फैलाते पचास नारे और स्लोगन

वोट मतदान के प्रति जागरूकता फैलाते पचास नारे और स्लोगन

Election Vote Slogans In Hindi

मतदाता को जागरूक करते वोट मतदान के नारे हिन्दी स्लोगन

किसी देश में शासन दो तरह से होता है एक राजतन्त्र और दूसरा प्रजातंत्र, अब राजतंत्र का जमाना खत्म हो गया है अब जनता का जनता के द्वारा जनता के लिए शासन होता है जिसे लोकतंत्र कहते है यानी लोकतंत्र में हर आदमी को एक समान जीने का अधिकार होता है हर व्यक्ति की समाज में भागीदारी होती है और और लोकतंत्र की नीव हमेसा जागरूक मतदाता के भरोसे ही कायम किया जा सकता है

जिस देश की जनता जागरूक होती है वहा कभी भी निरकुंश या भ्रष्टाचार का शासन नही हो सकता है तो ऐसे में लोकतंत्र में सही सत्ता के चुनाव के मतदान का अधिकार दिया जाता है यानि जो जनता अधिक मतो से जिसे चुनती है वही प्रत्याशी लोकतंत्र के बनाये सविंधान के अनुसार जनता के विकास के लिए कार्य करती है

तो ऐसे में अब आपको समझ में आ गया होगा की आपके एक मत से पूरे देश का भाग्य बदल सकता है अक्सर हमारे देश में यह कहते हुए सुना जाता है सिर्फ मेरे एक वोट से क्या होगा, मै चाहे वोट दू या ना दू क्या फर्क पड़ता है जिसको जीतना है वो जीत ही जायेगा तो हम बता दे की ऐसा सोचना कदापि गलत है

अब जरा आप ही सोचिये की हर भारतीय यही सोचने लगे की उसके वोट से क्या होगा तो ऐसे में चंद वोटो पाकर गलत व्यक्ति भी जीत सकता है और आप पर शासन करने लग सकता है

तो ऐसे में अगर हमे लोकतंत्र की बुनियाद को बचाए रखना है तो हमे हर हाल में अपने मत का प्रयोग सही व्यक्ति के चुनाव के लिए करना चाहिए ताकि हमारे वोट से देश प्रगति के राह पर चल सके.

तो चलिए आज हम कुछ ऐसे ही आप सबके लिए मतदाता को जागरूक करने के लिए कुछ ऐसे ही वोट मतदान के स्लोगन नारे | Election Vote Naare Hindi Slogans लाये है जिससे आप प्रेरित हो सकते है और अपने देश के निर्माण में अपने मत के जरिये सही से भागीदारी निभा सकते है

मतदाता को जागरूक करते वोट मतदान के पचास नारे स्लोगन

Election Vote Slogans In Hindi

voting slogans

आप भी देश के प्रतिनिधि को चुनने में अपने मत का उपयोग जरुर करे, तो चलिए मतदान करने के लिए मतदाता को जागरूक करने वाले इन हिन्दी स्लोगन्स नारे को जानते है

Slogan:-1

हम सबकी है ये पूरी जिम्मेदारी

सही प्रतिनिधि चुनने में हो सबके वोटो की भागीदारी

Slogan:-2

घर घर ये संदेश पहुचाये

चलो मिलके सबको जागरूक मतदाता बनाये

Slogan:-3

लोकतंत्र की है ये पुकार

करो अपने मतदान का अधिकार

Slogan:-4

आओ मिलकर ये अलख जगाये

वोट देना है जरुरी, सभी जरुर देने जाये

Slogan:-5

देश की विकास में दे अपना योगदान

हर हाल में करना अपना मतदान

Slogan:-6

देश के विकास भागीदारी में अपना फर्ज निभाना है

नही चूकना अबकी बार, वोट देने जरुर जाना है

Slogan:-7

किसी के बहकावे में कभी मत आना

सोच समझकर सही व्यक्ति के लिए वोट के बटन दबाना

Slogan:-8

आओ लोकतंत्र के मतदान का त्यौहार मनाये

सही व्यक्ति को अपना मत देकर देश को आगे ले जाये

Slogan:-9

बड़े बूढ़े हो या हो जवान

सभी मिलकर करे अपना मतदान

Slogan:-10

नही करते हो मतदान

फिर आगे होगा खुद का नुकसान

Slogan:-11

पैसा, रुपया धन के लालच में कभी मत आना

सही व्यक्ति को अपना मत देकर अपना सही फर्ज निभाना

Slogan:-12

आओ मिलकर सभी वोट डालने जाये

अपने साथ अपना पहचान पत्र भी साथ लेकर जाये

Slogan:-13

भले ही दान मत करो, लेकिन देश के लिए मतदान जरुर करो

Slogan:-14

खुद जागरूक बने, दुसरो को भी जागरूक करे

देश निर्माण में अपना मतदान जरुर करे

Slogan:-15

एक वोट से बनती बिगड़ती है सरकार

इसलिए तुम अपने वोट का करना पूरा अधिकार

Slogan:-16

जो करे हर समय अपना मतदान

यही तो है एक जागरूक मतदाता की पहचान

Slogan:-17

मत देने जाना है, अपना मत देकर अपना फर्ज निभाना है

Slogan:-18

लोकतंत्र को यदि बचाना है

तो हर समय मत देने जरुर जाना है

Slogan:-19

ना भ्रस्टाचार से ना बेईमान से

सरकार तो बनेगा हमारे मतदान से

Slogan:-20

इवीएम से ही वोट देने जाना है

इवीएम से वोट देकर डिजिटल भारत की अलख जगाना है

Slogan:-21

अपना नाम, आयु मतदाता लिस्ट में अपडेट कराये

उम्र 18 हो गयी है मतदान करने जरुर जाये

Slogan:-22

वोट देना है सबका मूल अधिकार

वोट न देकर क्यों करते हो अपना वोट बेकार

Slogan:-23

लोकतंत्र का है ये आधार

जागरूक मतदाता करे मतो का सही मताधिकार

Slogan:-24

खुद वोट देने जायेगे,

दूसरो को भी वोट करने के लिए बतायेगे

Slogan:-25

आपका मत, है लोकतंत्र की ताकत

Slogan:-26

अपने वोट से करो ये बदलाव

अपने मत से करना सही उम्मीदवार का चुनाव

Slogan:-27

चलो घर घर ये अलख जगाये

सबको मतदान करने के प्रति जागरूक बनाये

Slogan:-28

मतदान करने के लिए समय निकाले

इसे कभी भी आगे के लिए ना टाले

Slogan:-29

यदि वोट वाले दिन भी आराम फरमाओगे

फिर तो अगले 5 साल तक सिर्फ पछताओगे

Slogan:-30

वोट देना अधिकार के साथ साथ हमारा कर्तव्य भी है

Slogan:-31

लोकतंत्र के जरिये करे राष्ट्र का निर्माण

लोकतंत्र के पर्व में करना जरुर मतदान

Slogan:-32

कभी भी किसी के बहकावे में मत आये

अपने मतदान का सही जगह ही काम में लाये

Slogan:-33

एक वोट से हो जाती है जीत या हार

सो बिना वोट न दिए मत करना इसे बेकार

Slogan:-34

आओ लोकतंत्र का यह पर्व मनाये

मतदान करने मतदान बूथ जरुर जाये

Slogan:-35

अपना कर्तव्य निभायेगे, वोट देने जरुर जायेगे

Slogan:-36

चुनाव आयोग का ये है आव्हान

सबको करना जरुरी है मतदान

Slogan:-37

मतदान करे, जागरूक बने,

राष्ट्र निर्माण में भागीदार बने

Slogan:-38

भारत हमारा भाग्य विधाता है

क्युकी हम सभी जागरूक मतदाता है

Slogan:-39

खुद से खुद के लिए सरकार चुनो

मतदान करने बूथ जरुर चलो

Slogan:-40

भले ही दो घंटे लेट काम करने जायेगे

लेकिन मतदान करने जरुर जायेगे ||

ठीक है ……

Slogan:-41

एक वोट से हो जाता है नेताओ का फैसला

जिसे देखकर मतदाता का बढ़ता है हौसला

Slogan:-42

चलो अब चुनाव की होने लगी है तैयारी

मतदान के जरिये सरकार चुनने में तय करो अपनी भागीदारी

Slogan:-43

मतदान देने जायेगे, एक सशक्त राष्ट्र बनायेगे

Slogan:-44

देखो कोई छुट ना पाए, वोट देने सभी जरुर जाए

Slogan:-45

हमारा भारत देश है महान

मतदान के जरिये हम करते पूरे विश्व को हैरान

Slogan:-46

सभी करते है मतदान

तभी तो कहलाता भारत देश महान

Slogan:-47

वोट देने जरुर जाए, अपने वोट के जरिये सही व्यक्ति को ही जिताए

Slogan:-48

लोकतंत्र की है ये पहचान

जहा नागरिक करते है मतदान

Slogan:-49

सरकार हमसे ही बनता है

क्युकी हम सभी मतदाता है

Slogan:-50

लोकतंत्र का यही नारा है

मतदान करना गर्व हमारा है

तो अगर आप भी 18 साल से ऊपर के हो चुके है तो देश को विकास की राह पर ले जाने के लिए सही व्यक्ति को चुनने के लिए अपने मतदान का सही से उपयोग जरुर करे क्युकी आपका एक वोट आपके देश की भविष्य तय करता है

तो आप सबको यह पोस्ट मतदाता को जागरूक करते वोट मतदान के नारे हिन्दी स्लोगन | Best Election Voting Nare Slogans in Hindi कैसा लगा कमेंट में जरुर बताये और इसे शेयर भी जरुर करे ताकि अधिक से अधिक लोग मतदान के प्रति जागरूक हो सके.

इन पोस्ट को भी पढे : 

शेयर करे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here